बिजनौर, फरवरी 18 -- शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला भाटान में पुरानी रंजिश को लेकर महिलाओं द्वारा पिता-पुत्र से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला और उनके परिजनों द्वारा लोहे की रॉड और हॉकी से पिता-पुत्र की पिटाई करते साफ दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शहर कोतवाली के मोहल्ला भाटान निवासी शमीम अख्तर एड़ पुत्र स्व. यूसुफ ने बताया कि उनके पड़ोसी साहिल पुत्र शकील अहमद और उनके परिजन रंजिश रखते हैं। 30 सितंबर 2025 को भी साहिल, शकील अहमद व उसके परिवार के लोगों ने उनके पुत्र और पुत्रवधू पर हमला किया था। जिसकी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.