महिलाओं ने पारंपरिक सोहर और अन्नप्राशन जागरूकता गीतों के माध्यम से माहौल को मंगलमय बनाया
बेगुसराय, अगस्त 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम के निर्देश पर आईसीडीएस की ओर से बच्चों एवं धात्री माताओं के पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले भर में निरंतर सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को 'अन्नप्राशन दिवस' सह पोषण उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों केंद्र को रंगोली, गुब्बारों और फूलों से सजाकर उत्सव का रूप दिया गया था। महिलाओं ने पारंपरिक सोहर और अन्नप्राशन जागरूकता गीतों के माध्यम से माहौल को मंगलमय बनाया। उपस्थित अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास, सही पोषण और स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों से सुसज्जित एक 'आहार प्रदर्शनी' (पोषण थाली) लगाई गई। इसमें माताओं को संतुलित आहार की व्यावहारिक जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.