मेरठ, अप्रैल 30 -- सेंट्रल मार्केट मामले में शास्त्रीनगर के सेक्टर 2 में भारी पुलिस बल के साथ नोटिस चस्पा करने गई आवास एवं विकास परिषद टीम को महिलाओं ने घेर लिया और नोटिस लगाने का जमकर विरोध किया। महिलाओं ने तिरंगा चौक पर लगाए गए नोटिसों को भी फाड़ दिया। महिलाओं ने परिषद और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के बीच एक महिला बेहोश हो गई। इसके चलते वहां हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा विरोध किए जाने से परिषद टीम को वापस लौटना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद शास्त्रीनगर आवासीय योजना संख्या 7 में भू उपयोग परिवर्तन कर सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माणों वाले भवनों पर नोटिस चस्पा करने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट : सेटबैक तोड़ने से पहले छोटे मकानों की होगी स्ट्रक्चर सेफ्टी जांच गुरुवार को परिषद की 6 टीमें...