बगहा, अक्टूबर 11 -- बेतिया। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत किया। दिन भर महिलाओं ने निर्जला व्रत कर अपने सुहाग की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दिन भर व्रत रखने के बाद शाम में महिलाओं ने चलनी से अपने पति का चेहरा देखकर उनके हाथों पानी पीकर व्रत को तोड़ा। शाम में चांद की पूजा अर्चना की गयी। पंजीरी का भोग लगाया गया। व्रतियों ने दिन भर नये वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पूर्व में ही महिलाओं के द्वारा वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर ली गयी थी। शाम में चांद को देखने के समय कई व्रतियों ने पुरोहितों के द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के बाद ही अपने व्रत को तोड़ा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के अवसर पर मनाए जाने वाले इस पर्व के अवसर पर कई दिन पहले से ही बाजार में चहल पहल बनी रही। सूर्योदय से लेकर चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.