महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा व्रत
सोनभद्र, मई 16 -- बीजपुर। स्थानीय बीजपुर, डोडहर, नेमना और सिरसोती सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत बेहद श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और परिवार में सुख समृद्धि तथा खुशहाली की कामना के लिए दिनभर का उपवास रखा। प्रात:काल से ही सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में वट वृक्ष के पास जुटना शुरू हो गईं। महिलाओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हुए वट वृक्ष को धूप-दीप दिखाए और फल फूल व मिष्ठान अर्पित कर अपनी मन्नतें मांगीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर वट सावित्री की कथा सुनी और अपने अखंड सौभाग्य की कामना की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना यह भी पढ़ें- श्रद्धा व उल्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.