वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। महिला आरक्षण और नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। लहुराबीर चौराहे से शुरू हुई जन आक्रोश पदयात्रा आर्य महिला कॉलेज पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को आगे बढ़ाने में विपक्ष बाधा उत्पन्न कर रहा है। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर देने के उद्देश्य से लाया गया है और इसमें देरी से व्यापक स्तर पर नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन-नारेबाजी यह भी पढ़ें- भाजपा का प्रदर्शन, विपक्षी दल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.