सोनभद्र, अप्रैल 29 -- घोरावल। महिला आरक्षण बिल संसद भवन में न पास होने से महिलाओं मे आक्रोश देखा जा रहा है। घोरावल मंडल के भैसवार गांव में बुधवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। पद यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में निकली। महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया, इसका जवाब आने वाले समय में विपक्ष को आधी आबादी हम सभी महिलाएं देंगी। इस मौके पर सुरेन्द्र मौर्या, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, कैलाश बैस, लवकुश केशरी, विद्या सागर मौर्य, रवि शंकर दुबे, दिनेश, सरोज,चंदन चौरसिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला मोर्चा की पदयात्रा में गरजा विरोध, विपक्ष के पुतलों पर उतारा गुस्सा यह भी पढ़ें- भवाली में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.