आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। महिलाओं ने गुरुवार को नगर में जन आक्रोश रैली के तहत पदयात्रा निकाली। उन्होंने कलक्ट्रेट पर राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव का पुतला फूंका। इस दौरान नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले नेताओं के प्रति आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष महिला बबिता जसरासरिया ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपने महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। जिन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है, उन्ह...