मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- साहेबगंज। राजकीय मध्य विद्यालय साहेबगंज बालक परिसर में रविवार को महिला मुक्ति संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने एकजुटता दिखाई। बसपा के जिला सचिव डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण में संवैधानिक अधिकार और सरकारी योजनाओं की अहम भूमिका रही है। बिन्दा महतो ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। इस मौके पर संजू देवी, सीमा देवी, रामजय कुमार, हरेंद्र प्रसाद यादव, सुनीता देवी, शमा प्रवीण, राजकुमार महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.