बरेली, मार्च 27 -- भमोरा। सरदारनगर चौकी के गांव में एक दबंग ने रास्ते में दीवार बना दी। विरोध पर महिलाओं से अभद्रता की तो महिला ने पुलिस से शिकायत की। वाहनपुर गांव की महिलाओं ऊषा, नेहा, सोमवती, कितुका देवी, सीमा, शकुंतला, जयंती देवी, आदि ने बताया कि वह गांव में बनी चौपाल की ओर गली में रहतीं हैं। आरोप है कि गांव के एक दबंग ने गली में दीवार का निर्माण शुरू किया। रास्ता बंद हो गया, उन्होंने दीवार बनाने का विरोध किया तो दबंग ने अभद्रता की। महिलाओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.