बाराबंकी, मार्च 30 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के फकीर शाह का पुरवा मजरे हरिचनपुर गांव में दो पक्ष में भूमि का विवाद है। इस भूमि पर एक पक्ष के राममुरानी ने छह फिट ऊंची और 50 फिट लम्बी दीवार खड़ी कर ली थी। राममुरारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात विपक्षी मीना, अनीता व ललित की पत्नी ने बेलचा आदि लोहे के हथियारों से दीवार को ढहा दिया। विरोध करने पर गालियां भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...