रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची रेल मंडल में महिलाओं ने अपनी सशक्त भागीदारी को प्रदर्शित करते रेल परिचालन से लेकर सुरक्षा और अन्य जिम्मेवारियों को अपने दम पर निभाया। रांची एवं हटिया रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विभागों के कार्यों का संचालन महिला रेलकर्मियों ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शुचि सिंह उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति में केवल महिला कर्मियों ने रांची-इरगांव (ट्रेन संख्या 68027) मेमू पैसेंजर का संचालन कर महिला शक्ति का परिचय कराया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुचि सिंह ने इस अवसर पर सभी महिला कर्मियों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.