अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- मुकेश, सोमेश्वर। लोद गोलू मंदिर में दो दिवसीस बिखोती मेले का गुरुवार का समापन हुआ। समापन पर महिलाओं ने झोड़ा-चाचरी और अन्य पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति से रंग जमाया। वहीं, मेले में खरीददारी करने के लिए भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोद घाटी सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित मेले में गुरुवार को लोक गायक महेश कुमार और मेघना चंद्रा ने शानदार प्रस्तुति दी। राजकीय हाइस्कूल लोद की छात्राओं और ऋषभ भंडारी, सुरेश कांडपाल आदि कलाकारों ने संस्कृति से जुड़े कुमाऊनी लोक गीतों का गायन किया। लोकगीतों की धुन पर दर्शक खूब झूमे। यह भी पढ़ें- कपकोट में बिखौती मेले का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.