मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सपा सांसद राजीव राय के आवास और कार्यालय पर रविवार को विभिन्न महिला संगठनों ने घेराव करके जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। महिलाओं ने कहा कि नारी सम्मान और महिला अधिकारों के मुद्दे को लेकर आरपार का संघर्ष किया जाएगा। संसद में महिला बंदन बिल न पास होने पर रविवार को सपा सांसद राजीव राय के आवास और कार्यालय पर महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी किया। महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, आज महिला शक्ति जागरूक है और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने घोसी सांसद के आवास और कार्यालय पर किया प्रदर्शन महि...