बागपत, मार्च 3 -- बड़ौत। महिला जैन मिलन जागृति के तत्वावधान में जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ धर्मशाला में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके उपरांत महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन रेणुका जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेहा, खुशी, शोभा, मंजू, सोनिया, पिंकी, बबीता, रेचल, इशु आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...