वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लमही स्थित सुभाष भवन में सोमवार को गुलालोत्सव का आयोजन हुआ। ढोल की थाप पर होली के गीत, हंसी ठिठोली कर जमकर मस्ती की। हिन्दू महिलाओं ने मुस्लिम महिलाओं के चेहरे पर गुलाल लगाया, तो मुस्लिम महिलाओं ने भी हवा में गुलाल उड़ाकर सबको सराबोर कर दिया। गुलालोत्सव एवं होली की पोटली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कू हनुमान जी आश्रम के पीठाधीश्वर पंडित रिंकू महाराज थे। उन्होंने अनाज बैंक की ओर से 300 बांसफोर, नट, मुसहर और मुस्लिम परिवार की महिलाओं को होली की पोटली और साड़ी वितरित कर होली की खुशी बढ़ा दी। पंडित रिंकू महाराज ने कहा कि काशी की चिंता युद्धों में खत्म हो रही मानवता के प्रति है। मानवीय संवेदना तो तभी बचेगी, जब हमारे जीवन में रंग...