प्रयागराज, फरवरी 28 -- बरगद घाट मीरापुर में शनिवार को होली उत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने होली गीत, नृत्य की प्रस्तुति की और फूलों की होली खेली। अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। कंचन मौर्या, रीता सिंह, मीनू सिंह, संजना चौरसिया, अमिता शुक्ला, पूनम चौरसिया, सुनीता यादव, आभा साहू, मंजू कनौजिया, सुनीता सरोज, सावित्री चौरसिया मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...