एटा, मई 1 -- कचहरी पर शिकंजी का ठेल लगाकर लौट रहे दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इससे नाराज एक पक्ष के लोग नाराज हो गए। परिजनों ने कोतवाली नगर के बाहर हंगामा कर दिया। कोतवाली नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी कुलदीप और मयंक ठेला लगाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों से ठेल खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर युवकों और उनके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली नगर ले आई। एक पक्ष की महिलाओं ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सड़क पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। हंगामा की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। सीओ सिटी कृतिका सिंह भी पहुंच गई। सीओ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.