महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, पति के दीर्घायु होने की कामना
औरंगाबाद, मई 16 -- रफीगंज प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रख वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। शहरी क्षेत्र के धर्मशाला के पीछे, कासमा पथ, महाविद्यालय परिसर, महादेव स्थान, चरकावां उपरडीह, चरकावां निचलीडीह देवी स्थान, हाजीपुर गोला तथा ग्रामीण क्षेत्र के पचार, कासमा, अरथूआ, खड़वां, पौथू, भदवां, जाखिम, वराही, पोगर और लटा सहित कई स्थानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। बलिराम मिश्र, रंजीत मिश्र, बब्लू मिश्र, कृष्णा मिश्र, कौशल मिश्र एवं रविंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कराई और व्रत कथा सुनाई। यह भी पढ़ें- भागलपुर : वट सावित्री पर महिलाओं ने किया श्रद्धापूर्वक पूजन इस अवसर पर सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.