लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- आत्मविश्वास और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में क्वीन आफ लखीमपुर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में लखीमपुर की नैंसी वर्मा को 'क्वीन ऑफ लखीमपुर' चुना गया, जिन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी मधुलिका त्रिपाठी, मयूरी नगर, डॉ. वी बी धुरिया, रेनू मिश्रा (एसडीएम), निधि तिवारी, रश्मि महेंद्र, कीर्ति गुप्ता, रानी गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजू साहनी एवं नेहा शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रतिभागी मॉडलों ने अपने शानदार वॉक और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्म और टीवी जगत से जुड़े अभिनेता सिद्धार्थ ढांडा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इसके साथ ही मेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.