कानपुर, मई 19 -- बिठूर, संवाददाता। वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर मंधना की एक मसाला कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी सड़क पर उतर आईं। नारेबाजी करते हुए जीटी रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को किनारे कर रास्ता साफ कराया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला। मंधना की नामी मसाला कंपनी की एक सैकड़ा से ज्यादा महिला कर्मचारी गेट के बाहर नारेबाजी करने लगीं। देखते-देखते महिलाओं के तेवर उग्र होने लगे। महिलाओं ने जीटी रोड जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार, रावतपुर, कल्याणपुर, बिठूर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले महिलाओं को किनारे कर यातायात शुरू कराया। बवाल बढ़ता देख पुलिस उपायुक्त पश्चिम कासिम आबिदी व सदर एसडीएम अनुभव सिंह पहुंचे। महिलाओं से बात की। महिलाओं ने कहा उनका वेतन बढ़ाय...