फिरोजाबाद, मार्च 29 -- थाना रसूलपुर में दबंगों के खिलाफ युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने उसको गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी है। इतना ही नहीं दबंगई करने वाले परिवार की महिलाओं ने पथराव भी किया है। गुलाब सिंह पुत्र केसरी लाल निवासी खंजापुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने जमीन उमाशंकर निवासी गाजीपुर से खरीदी है। लेकिन खंजापुर निवासी रमेश चंद्र और कपूर चंद्र, दिनेश चंद्र, धर्मेंद्र पुत्रगण शिवचरन, प्रिंस पुत्र रमेश, आस्ते पुत्र दिनेश ने उसकी जमीन की भरी हुई नींव को जेसीबी से तोड़ दिया। जब वह विरोध करने पहुंचा तो उसको जमीन पर गिराकर मारा पीटा और कहा कि गोली मारकर तेरी हत्या कर देंगे। इसके बाद कपूर चंद्र की पत्नी और दो अन्य महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव करना शुरू कर दिया। ईंट लगने से वह घायल हो गया। मामले में आरोपियों और महिलाओं के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.