बगहा, जून 25 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ एवं भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने नया वस्त्र धारण कर भोलेनाथ,माता पार्वती और विष्णु तथा लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना की। नगर के तीन लालटेन चौक स्थित शिव मंदिर और जोड़ा शिवालय के पास विष्णु भगवान के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और विशेष पूजा अर्चना की। बेतिया राज के मंदिरों के अध्यक्ष आचार्य उमेश तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ने वाली निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में श्रेष्ठ माना गया है। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी : भीषण गर्मी पर आस...