आगरा, जून 8 -- पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर चौराहा धाकरान स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर सुभाष पार्क में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री हरदोल गौ धाम कुकथला ब्लॉक बिचपुरी आगरा से आचार्य चंद्रशेखर तिवारी के श्री मुख से कथा का रस पान होगा। बुदेले मंदिर नगला धाकरान के महंत शास्त्री प्रवेंद्र तिवारी के सानिध्य में व चामुंडा मंदिर के महंत हरिओम शास्त्री की उपस्थिति में भक्ति की बयार बहेगी। मीडिया प्रभारी कर्ण सिंह धाकड़ ने बताया गया कि श्री रामकथा में श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव, बाल लीला और त्याग के साथ अधर्म के नाश की कथाओं का व्याख्यान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा सोमवार को परीक्षित नरेंद्र सिंह धाकड़ व फूलवती धाकड़ के उपस्थिति में लगभग 251 महिलाओ ने पीत वस्त्रों के साथ कलश धारण कर क्षेत्रीय लोगो...