महोबा, फरवरी 3 -- महोबा, संवाददाता। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवास के लिए पट्टा की मांग उठाई है। महिलाओं का कहना है कि पिछले 6 माह से आवासीय पट्टा की मांग उठा रही है। आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल सका है। सोमवार को मामना गांव की आशारानी, रामदेवी, भोलादेवी, प्यारी, रामश्री, धानकुंवर, गीता, गुलाबरानी सहित अन्य महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है।वह झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करने को मजबूर हो रहीं है। लंबे समय से आवासीय पट्टा की मांग की जा रही है जो अब तक पूरी नहीं हो सकी। आवास के लिए पर्याप्त भूमि न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने आवासीय योजना के लाभ सहित आवासीय पट्टा की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.