मेरठ, मई 14 -- शास्त्रीनगर सेक्टर तीन एवं चार के चौराहे पर धरना दे रहीं महिलाओं ने बुधवार दोपहर में सेक्टर तीन में आवास विकास परिषद के अधिकारियों को घेर लिया और हंगामा किया। विरोध को देखते हुए अधिकारियों की टीम वापस चली गई थी। वहीं देर शाम महिलाएं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास पहुंची और ज्ञापन दिया। शास्त्री नगर सेक्टर तीन एवं चार में घरों को बचाने की जंग अब आंसुओं की दहलीज तक आ पहुंची है। बुधवार शाम को जब ये महिलाएं भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मिलीं, तो मंजर बेहद भावुक हो गया। अपने घर को बचाने की गुहार लगाते-लगाते महिलाएं फफक कर रो पड़ीं।राज्यसभा यह भी पढ़ें- आवास विकास ने दिव्यांग दंपति को भी नहीं बख्शा, आक्रोश सांसद ने कहा कि पूरा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में है। सुप्रीम ...