लखीमपुरखीरी, सितम्बर 17 -- लखीमपुर। जनपद के एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हुनर और कड़ी मेहनत से स्वावलंबन की नई मिसाल पेश की है। घर के आंगन से शुरू हुआ इनका यह प्रयास अब पूरे प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। 12 महिलाओं के इस समूह ने गन्ने के सिंगल बड (एकल आंख) विधि से पौध तैयार कर आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखी है। समूह ने शुरुआत में लगभग एक लाख गन्ने की पौध तैयार करने का लक्ष्य रखा था। महिलाओं की लगन और तकनीकी सूझबूझ का ही नतीजा रहा कि उन्होंने 95 हजार स्वस्थ पौध सफलतापूर्वक तैयार कर स्थानीय किसानों को बेची। इस नवाचार से जहां किसानों को उन्नत और रोगमुक्त पौध मिली, वहीं महिलाओं के लिए नियमित आमदनी का मजबूत रास्ता खुल गया। इस सफल प्रयास से समूह को पौध बिक्री से करीब 2.40 लाख रुपये की सीधी आय हुई। इसके अलावा समूह को शासकी...