बलिया, मार्च 3 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बंसतपुर गांव में सोमवार को दर्जनों महिलाओं कच्ची दारु बनाने और बेचने वाले अड्डे पर धावा बोल दिया। इस दौरान धंधेबाज तो फरार हो गये, लेकिन महिलाओं ने भट्ठियों और उपकरणों को नष्ट करने के साथ ही लहन और अन्य सामान को कब्जा में कर लिया। उनका आरोप था कि शराब से गांव के पुरुषों की मौत हो गयी है। कुछ दिनों पहले एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी की हत्या कर दिया था। बसंतपुर निवासी मिथुन साहनी ने शराब के नशे में 26 फरवरी की रात अपनी पत्नी पार्वती की डंडे से हत्या कर दी। वह गैर प्रांत फरार हो रहा था, लेकिन रास्ते से ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शराब के नशे में अक्सर हो रही पारिवारिक मारपीट से परेशान महिलाएं सोमवार को गांव कच्ची शराब बनाने वाले अड्डें पर पहुंच गयी। महिलाओं के उग्र रुप को देखते हुए इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.