लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- निघासन। कोतवाली के लुधौरी गांव में रविवार को मिशन शक्ति के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और गांव की लड़कियों को उनके अधिकारों तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। महिला सिपाहियों शाइस्ता, अंजलि और आकांक्षा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की जानकारी दी। इसके अलावा निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल व महिला सम्मान कोष के तहत मिलने वाले लाभ और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी। डिजिटल अपराधों से बचने को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया। पुलिस टीम ने उन्हें आनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी काल में फंसने से बचने और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके सिखाए।

हिंदी हिन्दुस्ता...