नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मुफ्त यात्रा के लिए जल्द ही पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। दिल्ली सरकार 19 फरवरी को इस योजना को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मिलने वाले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल डीटीसी की बसों में कंडक्टरों के पास मौजूद ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) पर टैप करके किया जा सकेगा। दिल्ली की बसों में फिलहाल महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मुफ्त सफर करने के लिए कंडक्टर से पिंक टिकट लेना पड़ता है। हर बार यात्रा के लिए अलग टिकट लेना होता है। अब इस झंझट से निजात मिल जाएगी। डीटीसी के मुताबिक, पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की योजना लॉन्च होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली की रहने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.