महिलाओं को 50 साल होने पर स्वत: मिले पेंशन राशि : समीर
घाटशिला, मार्च 14 -- चाकुलिया, संवाददाता। विधायक समीर कुमार मोहंती ने शुक्रवार को सदन में मंईयां सम्मान योजना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। विधायक ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की सम्मान राशि मिलती है। लेकिन 50 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही कई लाभुक महिलाओं का नाम स्वतः ही योजना से हटा दिया जाता है। इसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सदन के माध्यम से मांग की कि 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद इन महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की पेंशन योजना से स्वतः जोड़ने की व्यवस्था की जाए। ताकि उन्हें निरंतर आर्थिक सहयोग मिलता रहे और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विधायक ने कहा कि इस व्यवस्था से राज्य की हजारों माताओं और बहनों को लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.