सहारनपुर, सितम्बर 24 -- सहारनपुर।महिला आरक्षण में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी और दलित, आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए कोटे के अंदर कोटा सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। गुरुवार को कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है, लेकिन एससी, एसटी और ओबीसी समेत वंचित वर्गों की महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- आसपा ने एससी-एसटी को उचित प्रतिनिधि...