प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- कुंडा, संवाददाता। कोतवाली की मिशन शक्ति टीम दरोगा निर्मल शर्मा की अगुवाई में मंगलवार को नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंची। नगर की दुकानों, बाजारों, ढाबों पर मौजूद महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं, बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सरकार के चलाए जा रहे योजनाओं और हेल्प लाइन नंबर वूमेन पावर, महिला हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, पुलिस हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं, साइबर अपराध के नंबरों की जानकारी दी। किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। नए अपराधिक कानूनों की जानकारी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...