महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की दी जानकारी
कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर देहात। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में गुरुवार को भी पुलिस कर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन नंबर 181, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला शक्ति लाइन नंबर 1098 आदि के उपयोग के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही शासन की योजनाओं से अवगत कराने के साथ सुरक्षा व अपराधों से बचाव के बावत जागरूक किया। साथ ही साइबर ठगी से बचने के टिप्स दिये। इस मौके पर उनको यूपी कॉप एप से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ उठाने के तरीके भी बताए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.