महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
मऊ, अगस्त 8 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। वहीं ऑपरेशन मजनू के तहत 20 युवकों का बंधपत्र भरवाया गया। जबकि चेकिंग के दौरान 18 वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उप निरीक्षक नेहा सिंह पटेल ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102 और 108 शामिल रहे। पुलिस टीम ने महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.