कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरुरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस एवं उनके सहयोगी पार्टी द्वारा पारित नही होने देने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने कहा कि जब पूरा देश भारत में ऐतिहासिक और संवैधानिक दृष्टि से एक युग परिवर्तन के द्वार पर खड़ा था तब राष्ट्र की मातृ शक्ति और नारी शक्ति के लिए संभावनाओं का यह द्वार बंद करके कांग्रेस और पूरे इंडी गठबंधन ने महिलाओं के खिलाफ वोट कर एक बार फिर अपना असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।यह स्पष्ट संदेश है कि ये दल महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र को कलंकित होने से बचा लिया गया : सोनाल शांति भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस, जब वास्तविक अव...