सिमडेगा, मार्च 9 -- बानो, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रखंड के उकौली पंचायत परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में उकौली मुखिया कृपा हेमरोम आदि उपस्थित थे। मौके पर महिला दिवस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं को हक, अधिकार और सम्मान देने पर जोर दिया गया। मौके पर आईएफसी एंकर सुषमा मिश्रा, आदिवासी एकता मंच के सचिव अनूप मिंज, हीरामनी तोपनो, प्रचार दिलबर हेमरोम आदि उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.