रिषिकेष, मई 22 -- गंगानगर में शुक्रवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग आशा फैसिलिलेटर द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य योजनाओं और इससे संबंधित अन्य जानकारियां दी गईं। आशा फैसिलिलेटर अमिता चौहान ने क्षेत्र की महिलाओं को एमसीपी कार्ड के बारे में बताया। उन्हेंने कहा कि यह मातृ एवं शिशु संरक्षण कार्ड है। यह भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और 5 साल तक के बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और पोषण से जुड़ी जानकारी देने और रिकॉर्ड रखने के लिए जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। फैसिलिलेटर रितु रस्तोगी ने महिलाओं को अपने बच्चों को घर का पकाया भोजन खिलाने, बाहरी भोजन व फास्ट फूड से बचाने, खाने पीने व घरों में स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने टीबी से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए ...