फरीदाबाद, जनवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जेसी बोस विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य न्यास नई दिल्ली के सहयोग से स्वस्थ महिला-स्वस्थ राष्ट्र शीर्षक से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवा छात्राओं को शारीरिक, प्रजनन एवं समग्र स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करके सशक्त बनाना था। कार्यशाला में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य की सर्वोपरि महत्वपूर्णता पर बल देते हुए परिवारों से किशोरावस्था एवं टीनएज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर एवं सहानुभूतिपूर्ण संवाद करने की अपील की, ताकि स्वस्थ एवं मजबूत समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने सभी का स्वागत किया तथा संस्थान...