महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक
सहारनपुर, जुलाई 22 -- देवबंद। जामिया तिब्बिया में आनंदी मां-एक जीवन बचाओं अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर तथा एचपीवी वायरस से बचाव, समय पर जांच कराकर सही उपचार कराने की जानकारी दी गई। बुधवार जामिया तिब्बिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रिहाना अलवी ने कहा कि महिलाओं को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। महिलाओं को प्रत्येक 5-6 माह के अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। कहा कि समय पर जांच और सही उपचार से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। डॉ. निकहत सज्जाद ने कहा कि समय पर जांच सही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.