कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 16 से 18 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सशक्तीकरण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। उपस्थित संकाय सदस्यों, चिकित्सा कर्मियों व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- भाषण व कहानी प्रतियोगिता से बढ़ी जागरूकता इनमें महिला स्वास्थ्य से संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.