महिलाओं को स्वावलंबी बना रहा वनवासी कल्याण आश्रम- सुमन राय
लोहरदगा, अप्रैल 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।महिला स्वरोजगार और स्वावलंबन को प्रोत्साहन देने के लिए वनवासी कल्याण आश्रम, लोहरदगा में महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग दी गई। ग्राम विकास योजना अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सिलाई मशीन और प्रशिक्षण सर्टिफिकेट दिया गया। ग्राम विकास आयाम के मार्गदर्शक कृपा प्रसाद सिंह, सुमन राय, रीता अग्रवाल और दीनदयाल शर्मा द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। सुमन राय ने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी तो परिवार ही नहीं, राज्य और देश भी सशक्त होगा। वनवासी कल्याण आश्रम इस दिशा में व्यापक कार्य कर रहा है। भारत सरकार खादी ग्रामोद्योग के माध्यम सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस कार्य को पूरे जनजातीय क्षेत्र में करती है। वनवासी कल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.