लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- नाबार्ड ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पलिया के सरखना गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। नाबार्ड द्वारा एफएसपीएफ फंड के तहत बनाना फाइबर से उत्पाद निर्माण परियोजना की 60 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम, एलडीएम अशोक गुप्ता, डीडीएम नाबार्ड प्रसून, जेपीएम सोसायटी से तुहिन श्रीवास्तव, अजीत व आशीष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए की गई। डीडीएम नाबार्ड प्रसून ने महिला व बालिकाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विष बालिका श्रम, कन्या भ्रूण हत्या, विधवा पुनर्विवाह, बालिकाओं के स्वास्थ्य व पोषण, बालिका शिक्षा व समान कार्य के लिए समान वेतन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से बालिका व बालक में समान व्यवहार रखने क...