बोकारो, जुलाई 26 -- बोकारो प्रतिनिधि। बेहतर झारखंड संस्था अब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल करने जा रही है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक विवेक सिंह ने कहा कि पानी की समस्या व स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं पर कार्य करने के बाद अब संस्था का फोकस महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक करीब 700 महिलाओं से संवाद किया गया है। बातचीत में अधिकांश महिलाओं ने इच्छा जताई कि उन्हें ऐसा रोजगार मिले, जिससे घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आय का भी साधन बन सके। महिलाओं ने बताया कि वे प्रतिदिन चार से पांच घंटे का समय स्वरोजगार के लिए दे सकती हैं। विवेक सिंह ने कहा कि 50 महिला समूहों का सामूहिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में बोकारो ...