महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगा आरोग्य फाउंडेशन
लोहरदगा, अगस्त 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख और मार्गदर्शक डा मुकुल भाटिया के लोहरदगा आगमन पर जिला सचिव सुनील अग्रवाल के प्रतिष्ठान में बैठक हुई। बैठक में जिले के अधिकारी और सदस्य शामिल हुए।डा भाटिया ने कहा कि भंडरा और चट्टी संच में संस्था बेहतर कार्य कर रही है। अब पेशरार और सेन्हा में दो नए संच बनाने की योजना है, जिसके तहत करीब 60 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य सेवा और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। फाउंडेशन के संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि पेशरार और सेन्हा जैसे सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और स्वावलंबन की योजनाओं को पहुंचाना जरूरी है। जिला सचिव सुनील अग्रवाल ने आयुर्वेदिक दवाओं एवं वन उत्पादों की पैकेजिंग के जरिए ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने की बात कही।बैठक में ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.