हरिद्वार, अप्रैल 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सोमवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत स्पोक सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय क्लाउड किचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि क्लाउड किचन के माध्यम से महिलाएं अपनी घरेलू रसोई को ही आय का साधन बना सकती हैं और कम लागत में अपना व्यवसाय शुरू कर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। परियोजना निदेशक ने प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.