गिरडीह, अप्रैल 5 -- राजधनवार। धनवार नगर पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से नावाडीह रोड स्थित टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनय कुमार संथालिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जहां उन्हें स्वरोजगार, विभिन्न रोजगार के अवसरों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संथालिया ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और उचित मार्गदर्शन व अवसर मिलने पर वे परिवार ही नहीं, बल्कि समाज की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं को एसएचजी गठन, बैंक लोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.