हरिद्वार, मई 7 -- लालढांग। गैंडीखाता स्थित बोक्सा जनजाति बस्ती में गुरुवार को एसबीआई फाउंडेशन के तत्वावधान में साई आशीष हेल्थकेयर मैनेजमेंट द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए परियोजना समन्वयक संजय कुमार चटवाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। नियमित साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शुद्ध जल, स्वच्छता और संतुलित आहार बेहतर स्वास्थ्य की बुनियाद हैं। शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन का विशेष महत्व है। इस दौरान महिलाओं को कार्बोहाइड्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.