चम्पावत, मार्च 13 -- चम्पावत में प्राथमिक विद्यालय चैकुनीबोरा में हिमवत्स संस्था ने महिला स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान 80 महिलाओं और छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी पैड बांटे गए। स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर सावित्री राय ने महिलाओ को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और सेनेटरी पैड के उपयोग की जानकारी दी। संस्था सचिव डॉ. जीबी बिष्ट ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत आंखों से संबंधित बीमारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रधान निर्मला महर, तारा दत्त पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...