महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक वातावरण मिलेगा
पिथौरागढ़, मई 12 -- संतोष, पिथौरागढ़। सीमांत में प्रशासन महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्वच्छता, मातृत्व सुविधाओं व कार्यस्थलों पर आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें सार्वजनिक स्थलों व कार्यालयों में महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसिनरेटर स्थापित किए जाने, फीडिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश शामिल हैं। बताया कि मातृत्व लाभ संशोधन अधिनियम-2017 के प्रावधानों के अनुसार महिला कार्मिकों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.